महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना पैमाइश शुरू, ए डी एम प्रशासन भी मौके पर पँहुचे,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा स्थापना को स्थल के चयन के लिए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे एडीएम प्रशासन और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण से भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई कि प्रतिमा स्थापना में मनमानी न करें।
लगभग डेढ़ साल पहले वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तहसील मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना की मांग की थी। डेढ़ साल गुजर जाने के बाद संस्कृति मंत्रालय ने तहसील मुख्यालय पर 12 फीट ऊंची महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी देते हुए ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपर जिला अधिकारी प्रशासन गुलाब सिंह और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उपजिला अधिकारी प्रीति सिंह और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद के साथ नगर के तिकोनिया बस स्टैंड पर पहुंचे और प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि का चयन करने के लिए नजरी नक्शा बनाने के लिए पैमाईश शुरू कर दी। इसी दौरान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता मूर्ति स्थापना स्थल के चयन को लेकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि बड़े प्रयासों से इस प्रतिमा की स्थापना के लिए स्वीकृति मिली है, गलत स्थान पर प्रतिमा स्थापित नहीं होने दी जाएगी।