मुख्यमंत्री धामी के मंच से फाटो जोन की हुई सराहना, डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के प्रयासों की तारीफ

Advertisements

मुख्यमंत्री धामी के मंच से फाटो जोन की हुई सराहना, डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के प्रयासों की तारीफ

सलीम अहमद साहिल 

रामनगर : जन-वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंच पर एक खास पल देखने को मिला, जब डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले फाटो जोन की जमकर तारीफ की गई। मंच से ही मुख्य सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने फाटो जोन में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

Advertisements

 

मुख्य सचिव ने कहा कि “फाटो जोन आज वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है, जहां वन्यजीवों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।” उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में लेपर्ड (तेंदुआ) और टाइगर (बाघ) की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जो वन विभाग की सक्रियता और सतत संरक्षण कार्यों का प्रमाण है।

 

इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य और उनकी टीम को देते हुए कहा कि “इनके नेतृत्व में फाटो जोन ने पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और इको-टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।”

 

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि इन सभी प्रयासों के पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश और दृष्टिकोण हैं, जिनके चलते वन विभाग ने राज्यभर में बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने भी इस मौके पर वन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तराखंड का हर जंगल सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। हमें इसे सुरक्षित रखना है ताकि आने वाली पीढ़ियां भी प्रकृति के इस सौंदर्य का आनंद ले सकें।”

 

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *