Drug Free Devbhoomi अभियान के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 103 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

Advertisements

Drug Free Devbhoomi अभियान के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 103 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

                     सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को Drug Free Devbhoomi बनाने के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर सख़्ती से लागू करते हुए नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के स्पष्ट आदेशों के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के सटीक निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पीरूमदारा क्षेत्र के मधुवन अंडरपास से मोटरसाइकिल द्वारा अवैध शराब का परिवहन कर रहे अभियुक्त बलदेव सिंह पुत्र काला सिंह निवासी ग्राम थारी, पीरूमदारा थाना रामनगर, जनपद नैनीताल को मौके से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 103 पाउच अवैध शराब बरामद की गई।

इस संबंध में थाना रामनगर पर FIR संख्या 36/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई न केवल मुख्यमंत्री के नशा-मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूती देती है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी देती है कि नशे के सौदागरों के लिए अब देवभूमि में कोई जगह नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों की सख़्त नीति और रामनगर पुलिस की मुस्तैदी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचना तय है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *