होली मिलन मेले में दिखी बरेली की एकजुट तस्वीर, पत्रकार कैंप बना संवाद का केंद्र, गुलाब राय इंटर कॉलेज मैदान में उमड़ा जनसैलाब, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उपज कैंप का उद्घाटन
(शानू कुमार ब्यूरो बरेली) : रंगों के पावन पर्व होली पर शहर के गुलाब राय इंटर कॉलेज मैदान में द हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऐतिहासिक होली मिलन मेला इस वर्ष भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आया। रंग, गुलाल और आत्मीय मिलन के बीच विभिन्न वर्गों के लोग एक ही मंच पर नजर आए, जिससे आयोजन ने शहर की सांस्कृतिक एकता को और मजबूती दी।
मेले का प्रमुख आकर्षण रहा उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नालिस्ट (उपज) द्वारा लगाया गया पत्रकारों का कैंप। इस कैंप का उद्घाटन संतोष गंगवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पत्रकारों और नागरिकों से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएँ दीं और ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक बताया।
उपज के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि यह मेला वर्षों से एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है तथा पत्रकार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में उपज के संरक्षक शंकर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह, महामंत्री अजय कश्यप, कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा, संयोजक दिनेश्वर दयाल सक्सेना, भीम मनोहर, शानू कठेरिया, रवि सक्सेना, डॉ. राजेश शर्मा, संजीव गंभीर, आदिल, शिरोज खान, शिव शर्मा, नाज़िया अंजुम तथा भगवत सरन प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत कर आयोजन को सफल बनाया।
कैंप में जनप्रतिनिधियों और प्रमुख हस्ती शामिल रहे, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, संजीव अग्रवाल, उमेश गौतम, सुबोध सचान, श्रीमती श्रुति गंगवार, उपजा के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, मुकेश तिवारी, डॉ. अनीस बेग, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. विनोद पगरानी, पवन अरोरा, अजय शुक्ला, के.बी. त्रिपाठी, राजेश अग्रवाल, गुलशन आनंद और विकास शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पत्रकार साथियों से गले मिलकर होली की बधाई दी।
दिनभर चले इस आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि एक ही मंच पर रंगों में सराबोर नजर आए। आत्मीय संवाद और आपसी मिलन के साथ यह मेला एक बार फिर भाईचारे, समरसता और सामाजिक एकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।
