डिप्टी सीएम की सख्ती के बीच डॉ. लईक अहमद प्रकरण में नया मोड़, कमिश्नर के पत्र पर एडी हेल्थ एक्टिव, CMO से मांगा जवाब, उच्च स्तर पर जांच तेज, कई बिंदुओं पर जांच, मंडल स्तर तक पहुंचा मामला, जिला स्तर पर कार्रवाई अब भी धीमी

डिप्टी सीएम की सख्ती के बीच डॉ. लईक अहमद प्रकरण में नया मोड़, कमिश्नर के पत्र पर एडी हेल्थ एक्टिव, CMO से मांगा जवाब, उच्च स्तर पर जांच तेज, कई बिंदुओं पर जांच, मंडल स्तर तक पहुंचा मामला, जिला स्तर पर कार्रवाई अब भी धीमी
Advertisements

डिप्टी सीएम की सख्ती के बीच डॉ. लईक अहमद प्रकरण में नया मोड़, कमिश्नर के पत्र पर एडी हेल्थ एक्टिव, CMO से मांगा जवाब, उच्च स्तर पर जांच तेज, कई बिंदुओं पर जांच, मंडल स्तर तक पहुंचा मामला, जिला स्तर पर कार्रवाई अब भी धीमी

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश

बरेली : स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चर्चित डॉ. लईक अहमद प्रकरण में अब एक नया प्रशासनिक मोड़ सामने आया है। पहले से ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की नाराजगी और सख्त निर्देशों के बीच अब मंडल स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, एक अन्य मामले में कमिश्नर बरेली द्वारा एडी हेल्थ को पत्र भेजे जाने के बाद जांच प्रक्रिया को और गंभीरता से लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एडी हेल्थ ने एक अन्य प्रकरण में सीएमओ से कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया है।

Advertisements

कमिश्नर के पत्र से बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

सूत्रों के मुताबिक, कमिश्नर स्तर से भेजे गए पत्र में विभागीय कार्यप्रणाली, शिकायतों के निस्तारण और फील्ड स्तर की निगरानी, नियुक्ति आदि अन्य जैसे अहम बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इसके बाद एडी हेल्थ द्वारा सीएमओ कार्यालय से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें सीएमओ बरेली और डॉ. लईक अहमद से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद मामला अब जिला स्तर से आगे बढ़कर मंडलीय निगरानी में आ गया है, जिससे प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

 

डिप्टी सीएम की सख्ती, लेकिन जमीनी स्तर पर धीमी रफ्तार

सूत्रों के अनुसार हाल ही में बरेली दौरे के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समीक्षा बैठक में इस प्रकरण को लेकर सख्त रुख अपनाया था और शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद अब तक जिला स्तर पर कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने न आने से सवाल उठने लगे हैं कि निर्देशों के बाद भी प्रक्रिया की रफ्तार अपेक्षित स्तर तक क्यों नहीं पहुंच पाई।

उच्च स्तर पर जांच तेज, रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

सूत्रों का कहना है कि प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अब उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है। विभागीय रिकॉर्ड, शिकायतों की स्थिति और निगरानी व्यवस्था जैसे अन्य मुद्दों को खंगाला जा रहा है, ताकि तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सके। कमिश्नर के हस्तक्षेप और एडी हेल्थ की सक्रियता के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में जांच और तेज हो सकती है।

प्रशासनिक निगरानी में मामला, आगे हो सकती है कार्रवाई

पूरा प्रकरण फिलहाल प्रशासनिक निगरानी में बताया जा रहा है और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

 

इस प्रकरण से जुड़े आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामला जांच के अधीन है। संबंधित सभी पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। डॉ. लईक अहमद अथवा अन्य संबंधित अधिकारियों की ओर से यदि कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

फिलहाल डिप्टी सीएम की नाराजगी, उच्च स्तर पर तेज होती जांच, कमिश्नर का हस्तक्षेप और जिला स्तर की धीमी कार्रवाई, इन सबके बीच यह मामला अब प्रशासनिक सिस्टम की कार्यप्रणाली की बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच के निष्कर्ष और उस पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी।

 

 

https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/after-the-displeasure-of-the-deputy-cm-action-will-now-start-investigation-intensified-in-dr-laiq-ahmed-case-many-files-opened-at-high-level-sources/

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *