2027 की जंग से पहले रामनगर में कांग्रेस की बड़ी तैयारी, रणजीत रावत ने संभाली कमान – बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की मुहिम तेज।

Advertisements

2027 की जंग से पहले रामनगर में कांग्रेस की बड़ी तैयारी, रणजीत रावत ने संभाली कमान – बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की मुहिम तेज।

                         सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

रामनगर। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पर्यटन नगरी रामनगर में भी चुनावी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत खुद मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गए हैं।

 

 

 

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम बॉसीटीला में वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सिंह बिष्ट के निवास पर बूथ कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और हिटलरशाही कार्यप्रणाली को कांग्रेस बूथ स्तर तक उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियां ही चुनाव में जीत की असली ताकत होती हैं और इन्हीं के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को जागरूक करेंगे।

रणजीत रावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और भाजपा सरकार की नीतियों से हो रही परेशानियों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन की ताकत के दम पर जनता का विश्वास जीतकर रामनगर में नई राजनीतिक दिशा तय करेगी।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रामनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यह बूथ स्तर की सक्रियता आने वाले चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना सकती है, क्योंकि पार्टी अब जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने की कोशिश में जुट गई है।

 

बैठक के दौरान ग्राम बॉसीटीला बूथ कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें अनूप सिंह अधिकारी को अध्यक्ष और बालम सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राजेंद्र सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, राघवेंद्र सिंह रावत, पंकज नेगी, देवेंद्र सिंह मंडल, भूपेंद्र भरा, गंगाराम, सुरेंद्र सिंह रावत और अशोक सिंह रावत को भी कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं।

 

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत ने की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी भुवन चंद पाण्डेय, धारा बल्लभ पाण्डेय, कल्याण सिंह बोरा, तेजपाल सिंह चौहान, कन्नू रावत, गोपाल सिंह रावत, विनोद मनराल, रवि रावत, देवेंद्र सिंह, पृथ्वी पाल सिंह रावत, गोपाल सिंह बिष्ट, सोबन सिंह तड़ियाल और सुभाष चंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *