लखनऊ में उमड़ी भीड़, होटल द सेंट्रम में दिखा उत्साह… आखिर क्या खास होने वाला है इस महा संवाद में?
राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही एक अलग हलचल देखने को मिली। होटल द सेंट्रम के बाहर लोगों की लंबी कतारें, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भारी भीड़ और हर चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया। मौका था ‘ का, जहां राजनीति, अध्यात्म, मनोरंजन और भविष्य की तकनीकों पर बड़ा मंथन शुरू हो चुका है।
अमर उजाला समूह अपने स्वर्णिम शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते हुए इस खास आयोजन को लेकर चर्चा में है। कार्यक्रम की शुरुआत मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास के सुप्रभात सत्र से हुई, जिसे सुनने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। खासकर महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
गौर गोपाल दास ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन में आप कुछ भी करें, कोई न कोई नाराज जरूर होगा। सबको खुश करना असंभव है।” उनके इस बयान पर सभागार में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि दो दिवसीय इस मेगा इवेंट में 20 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राजनीति, उत्तर प्रदेश का विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल, अध्यात्म और मनोरंजन जैसे विषयों पर देशभर के दिग्गज अपनी राय रखेंगे। कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की आवाज सुनाई देगी।
राजनीतिक गलियारों में भी इस आयोजन की चर्चा तेज है क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासनिक फैसलों और विकास मॉडल पर भी कई महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना जताई जा रही है।
इस संवाद कार्यक्रम से कई बड़े ब्रांड्स भी जुड़े हुए हैं। इनमें किया, सोलर स्क्वायर, फीनिक्स पलासियो, इन्वेस्ट यूपी, जीना सीखो हिम्स, इजमायट्रिप, बिग एफएम 94.3, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स और गलगोटियाज यूनिवर्सिटी प्रमुख हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का भी इस आयोजन को समर्थन प्राप्त है।



