चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ऋषिकेश में टिकट काउंटर पर हंगामा, शीशा टूटा

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ऋषिकेश में टिकट काउंटर पर हंगामा, शीशा टूटा
Advertisements

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ऋषिकेश में टिकट काउंटर पर हंगामा, शीशा टूटा

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अब व्यवस्थाओं पर दबाव डालने लगी है। ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को पंजीकरण और टिकट लेने के दौरान जमकर हंगामा हो गया। लंबी लाइन और भीड़ के बीच धक्का-मुक्की इतनी बढ़ गई कि टिकट काउंटर का शीशा और जाल टूट गया।

टिकट लेने के दौरान मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि कई यात्री करीब एक घंटे से लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिससे यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ के दबाव में कुछ यात्रियों ने टिकट काउंटर पर जोर से धक्का दे दिया, जिससे काउंटर का शीशा और लोहे का जाल टूटकर अंदर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements

पुलिस पहुंची, तब संभले हालात

स्थिति बिगड़ने पर रोडवेज अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर हालात सामान्य किए। हालांकि घटना के बाद भी यात्रियों की लंबी लाइनें बनी रहीं।

ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में भी भारी भीड़

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई जगह पंजीकरण अस्थायी रूप से बंद कर टोकन व्यवस्था लागू की गई है।

शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप परिसर में हालात ऐसे रहे कि पंजीकरण के 24 काउंटरों पर सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं आईएसबीटी के छह काउंटरों पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही।

जर्मन हैंगर और टेंट हुए फुल

तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रांजिट कैंप में बनाए गए जर्मन हैंगर, पगोडा टेंट और पार्किंग परिसर पूरी तरह भर गए। कई श्रद्धालु पंजीकरण के बाद कैंप में ही रुककर आराम करते नजर आए।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से आए प्रभात ने बताया कि वह करीब 100 श्रद्धालुओं के समूह के साथ चारधाम यात्रा पर पहुंचे हैं और पंजीकरण के लिए लंबी लाइन में इंतजार कर रहे हैं।

प्रशासन बोला- भीड़ बढ़ने पर भी तैयार हैं

चारधाम यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पीपी नौटियाल ने कहा कि तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैयार है। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल और ठहरने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ सकती है, जिसके लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *