अमरोहा में अपराधियों पर भारी ‘खाकी का रक्षा कवच’: पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के नेतृत्व में सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार

Advertisements

अमरोहा में अपराधियों पर भारी ‘खाकी का रक्षा कवच’: पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के नेतृत्व में सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार

अज़हर मलिक

अमरोहा जनपद में इन दिनों कानून और शांति व्यवस्था का एक ऐसा अभेद्य ढांचा तैयार हो चुका है, जिसे देखकर आम जनता खुद को पूरी तरह महफूज महसूस कर रही है। ऐसा लग रहा है मानो आम जनमानस की सुरक्षा के लिए ‘खाकी का रक्षा कवच’ जमीनी धरातल पर उतर आया हो। पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव के कुशल और कड़े निर्देशन में अमरोहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और एक्शन मोड में नजर आ रही है।

Advertisements

 

 

जिले के समस्त थानों की पुलिस टीम रात-दिन एक करके अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गस्त कर रही है, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। न केवल प्रमुख चौराहों बल्कि गलियों और संवेदनशील इलाकों में भी खाकी की धमक साफ महसूस की जा सकती है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से की जा रही चेकिंग ने असामाजिक तत्वों की कमर तोड़कर रख दी है।

 

 

पुलिस अधीक्षक के इस जनहितैषी और सख्त रुख की बदौलत अमरोहा की सड़कों पर अब भय का कोई नामोनिशान नहीं है। जनता के मन में खाकी के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है, क्योंकि जब अफसर खुद मोर्चे पर डटे हों और जवान मुस्तैदी से सुरक्षा कवच बनकर खड़े हों, तो कानून व्यवस्था का सुदृढ़ होना लाजमी है। अमरोहा पुलिस का यह सुरक्षा अभियान आज हर नागरिक के लिए सुकून की गारंटी बन चुका है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *