आसमान से बरसी मौत, दहल उठा रायबरेली: पुलिस चौकी के अंदर गिरी भयानक आकाशीय बिजली, बाल-बाल बची खाकी!
नरेंद्र त्रिपाठी
काले घने बादलों के बीच जब आसमान से अचानक मौत की चमक उतरी, तो रायबरेली की धरती थर्रा उठी। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस पुलिस चौकी के अंदर खाकी वर्दी वाले आम जनता की सुरक्षा का पहरा देते हैं, वहीं अचानक कुदरत का सबसे खौफनाक तांडव देखने को मिलेगा। आसमान में गूंजती वह कान फाड़ देने वाली भयानक गर्जना किसी चेतावनी की तरह नहीं, बल्कि मौत के सीधे फरमान की तरह सुनाई दी, जिसने चंद पलों के लिए पूरे इलाके के लोगों की सांसें अटका दीं।
यह दिल दहला देने वाला मंजर रायबरेली के सिविल पुलिस चौकी गवर्नमेंट कॉलोनी का है। आसमान से गिरी इस खौफनाक आकाशीय बिजली ने सीधे चौकी परिसर के अंदर खड़े एक विशालकाय पीपल के पेड़ को अपना निशाना बनाया। बिजली का प्रहार इतना प्रचंड था कि सदियों से सीना ताने खड़ा वह पेड़ पलक झपकते ही झुलस गया। तबाही सिर्फ पेड़ तक सीमित नहीं रही; इस धमाके की लहर ने आसपास की मजबूत बाउंड्री वॉल को चकनाचूर कर दिया और बिजली के खंभों को किसी तिनके की तरह उखाड़ फेंका। मलबा और टूटे हुए खंभे चीख-चीख कर गवाही दे रहे थे कि आसमान से गिरी यह आफत कितनी खौफनाक थी।
जिले में एक के बाद एक कई जगहों पर आसमान से गिरी इस मौत ने खौफ का वो मंजर पैदा कर दिया कि लोग दहशत में घरों के अंदर दुबक गए। पुलिस चौकी के अंदर का नजारा किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं था। गनीमत यह रही कि मौत के इस खौफनाक खेल के बीच कोई इंसान इसकी चपेट में नहीं आया, वरना जिस पैमाने पर तबाही का ये गोला गिरा था, वह एक ऐसी बड़ी और दर्दनाक घटना में बदल सकता था जिसकी कल्पना भर से रूह कांप जाए। कुदरत ने अपना कहर जरूर बरपाया, लेकिन एक बहुत बड़े हादसे को बाल-बाल टाल भी दि
या।



