14 किलो ‘ज़हर’ संग रोडवेज बस अड्डे पर धरा गया बिहार का बुजुर्ग तस्कर, रुद्रपुर पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुआ मंसूबा

Advertisements

14 किलो ‘ज़हर’ संग रोडवेज बस अड्डे पर धरा गया बिहार का बुजुर्ग तस्कर, रुद्रपुर पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुआ मंसूबा

अज़हर मलिक

बस की गड़गड़ाहट और यात्रियों की आपाधापी के बीच रुद्रपुर के रोडवेज बस अड्डे पर एक 62 वर्षीय बुजुर्ग साधारण सा बैग टांगे शांति से खड़ा था, लेकिन उसकी घबराई हुई आंखें और बार-बार आसपास देखने की आदत ने पुलिस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जब पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली, तो बैग खोलते ही नशे का एक बड़ा काला कारोबार बेनकाब हो गया। बिहार के अरवल जिले के जयपुर निवासी जोगेन्द्र कुमार (पुत्र रामसेवक यादव) के पास मौजूद दो बैगों से कुल 14 बंडलों में भरा 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। नशे के इस सौदागर के पास से गांजे के अलावा एक मोबाइल फोन और ₹5,000 की नकदी भी ज़ब्त की गई।

Advertisements

 

 

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिली इस बड़ी कामयाबी से तस्करों के नेटवर्क को करारा झटका लगा है। बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा और कॉन्स्टेबल प्रवीन रावत की चौकस टीम ने मौके से ही आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेजने और इस नेटवर्क की बाकी कड़ियों को खंगालने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »