बरेली में बाइक चोर गैंग का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, बीडीए गेट के पास चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में थे आरोपी, पूछताछ में दो बाइक चोरी करना कबूला
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली : सुभाष नगर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से चोरी करने की बात स्वीकार की।
दरअसल सुभाष नगर पुलिस टीम को सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में दो युवक बीडीए गेट के पास ग्राम मिलक की ओर जाने वाले रोड पर खड़े हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मनीष पुत्र राम आसरे निवासी नीलकंठ मंदिर, मोहल्ला मढ़ीनाथ, शिवनगर थाना सुभाषनगर तथा ललित कश्यप पुत्र जशवीर कश्यप निवासी पीपल के पेड़ के पास, एमओ करगैना थाना सुभाषनगर को गिरफ्तार कर लिया।
*पूछताछ में खोला चोरी का राज*
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी की थीं। आरोपियों के मुताबिक एक मोटरसाइकिल मोहल्ला मढ़ीनाथ से और दूसरी एमओ सिटी/बरेली जंक्शन के पास से चोरी की गई थी। चोरी के बाद वे दोनों बाइक बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।



