बरेली को आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में पहला स्थान, फैमिली सैचुरेशन में उत्कृष्ट कार्य पर लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बरेली की टीम को किया सम्मानित, आयुष्मान योजना में बरेली प्रदेश में अव्वल
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार, 7 अक्टूबर को लखनऊ में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आयुष्मान योजना के तहत फैमिली सैचुरेशन में उत्कृष्ट कार्य करने और सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बरेली जिले की टीम को प्रदेश में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बरेली की टीम को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। बरेली की टीम ने आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
वहीं, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) तैयार करने में भी बरेली ने उपलब्धि हासिल की। सीबी गंज की डॉ. मधु को प्रदेश में सबसे अधिक EHR बनाने के लिए प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।
आयुष्मान योजना और डिजिटल हेल्थ मिशन के क्षेत्र में बरेली की इस उपलब्धि को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के रूप में देखा जा रहा है।



