बरेली में संचारी रोगों के खिलाफ सीएमओ का बड़ा एक्शन, गांव में पहुंचकर परखी सफाई व्यवस्था, नालियों की बदहाल सफाई पर अफसरों को फटकार, एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग बढ़ाने के निर्देश

Advertisements

बरेली में संचारी रोगों के खिलाफ सीएमओ का बड़ा एक्शन, गांव में पहुंचकर परखी सफाई व्यवस्था, नालियों की बदहाल सफाई पर अफसरों को फटकार, एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग बढ़ाने के निर्देश

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश

बरेली : विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भमोरा क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव नवगवा अहिरान और सैधा पहुंचकर अभियान की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

Advertisements

 

 

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आभा आईडी और ओपीडी रजिस्टर की जानकारी ली। इसके बाद गांव में नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नवगवा अहिरान में सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए गांव में साप्ताहिक एंटीलार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने ग्रामीणों से फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। बुखार होने पर तत्काल जांच कराने और चिकित्सक द्वारा बताई गई दवा का पूरा कोर्स करने को कहा।

 

 

निरीक्षण के दौरान मलेरिया मरीज को दी जा रही दवा की भी जानकारी ली गई। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ग्राम प्रधान, आशा संगिनी, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »