उत्तराखंड बोर्ड की10वी 12वी की कल से होंगी परीक्षा शुरू

Advertisements

उत्तराखंड बोर्ड की10वी 12वी की कल से होंगी परीक्षा शुरू

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की कल से 10 वी और 12 की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है, परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए शिक्षा परिषद ने पूरी तैयारियां कर ली है।

इस बार हाई स्कूल में जहां 132115 परीक्षार्थी शामिल होंगे, वहीं इंटरमीडिएट(12वी) में 127324 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

Advertisements

बता दें कि पहली बार पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं होनी हैं।और यह परीक्षाएं 16मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसडीएम गौरव चटवाल द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है जिसके बाद आप परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाना शोर शराबा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी
कल पहला पेपर इंटरमीडिएट का हिंदी विषय का है।

इस विषय मे जानकारी देते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की सचीव नीता तिवारी ने बताया कि 1253 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिसमे एकल केंद्र 40 है,मिश्रित केंद्र 1212, संवेदनशील केंद्र 195 है, उसके साथ ही अति संवेदनशील केंद्र 14 है,उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी में सबसे अधिक केंद्र 136 तथा जनपद चंपावत में सबसे कम केंद्र 39 केंद्र बनाए गए हैं। नीता तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में कोई भी इलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे मोबाइल फोन आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा,ये नियम ड्यूटी पर तैनात लोगो के लिए भी रहेगा.परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए प्रदेश, मंडल, जिला, बोर्ड व ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *