ऊधम सिंह नगर पुलिस टीम को धोखाधड़ी व चोरी की घटना का खुलास करने पर किया गया सम्मानित

Advertisements

ऊधम सिंह नगर पुलिस टीम को धोखाधड़ी व चोरी की घटना का खुलास करने पर किया गया सम्मानित

 

दिनांक 11/06/2022 को वादी से जालसाजी कर टेक महिन्द्रा कम्पनी के नाम पर कूटरचित ईकरारनामा बनाकर ई राशन कार्ड बनाने का ठेका देने के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रूप में 38 लाख रुपए धोखाधडी कर ली गई थी, इसके संबंध में थाना ट्रांजिट कैंप में FIR NO – 215/2022 धारा 420/467/468/ 471/504/506 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजुनाथ टी सी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा घटना का अनावरण कर अभियुक्त ज्ञान प्रकाश निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements

प्रकरण में वादी के 36 लाख रुपए दिलाए थे वापस

उक्त घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों जिसमें निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उ0नि0 महेश कांडपाल, उ0नि0 ललित चौधरी, कानि0 अनिल भारती, कानि0 ललित काण्डपाल, कानि0 ललित तिवारी आदिस सम्मानित थे ।

सम्मानित
सम्मानित

उक्त पुलिस टीम को शहर के गणमान्य व्यक्तियों सर्वश्री भारत भूषण चुघ, अशोक गाबा, अशोक छाबड़ा, तरुण चुघ, अक्षय गाबा, सुनील चुघ, कपिल कालडा, राजू तरीका गुरमुख सिंह, दीपक जल्होत्रा, रोहित कालड़ा, नमन गाबा, सिद्धार्थ छाबड़ा, मनीष चुघ, बंटी गाबा, डॉ के एस राठौर, संजय आर्य आदि द्वारा पुष्प गुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया व पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया गया l

Advertisements

Leave a Comment