राजीव कुमार सिंह को मिली कोतवाली की जिम्मेदारी, बरेली पुलिस विभाग में 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों में बदली तैनाती
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों और शाखाओं में नई तैनातियां की गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह को अब कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोतवाली में तैनात धनंजय कुमार पाण्डेय को साइबर थाना भेजा गया है। साइबर थाना से चंद्र बहादुर सिंह को भोजीपुरा स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा थाना किला में तैनात संतोष कुमार सिंह को आंवला भेजा गया है, जबकि रिजर्व पुलिस लाइन से अचल कुमार को थाना प्रभारी किला बनाया गया है। फतेहगंज पूर्वी, हाफिजगंज, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस और सर्विलांस सेल में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
पुलिस विभाग के मुताबिक यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में नई तैनातियों को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।



